
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा अब तक की बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी की ओर से बेहतर काम नही करने वाले 80 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. कंपनी प्रबंधन द्वारा एकमुश्त कार्रवाई की गई है. बताया जाता है कि टाटा स्टील द्वारा हर साल अपने अधिकारियों का असेसमेंट कराया गया था. असेसमेंट के दौरान सबके परफॉर्मेंस के अनुसार स्टार रैंकिंग की गई थी, जिसके तहत वन से लेकर फाइव स्टार की रैंकिंग की गई थी. इसमें फाइव स्टार में जिन अधिकारियों को थ्री स्टार या उससे नीचे आया उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. जमशेदपुर प्लांट के अलावा कलिंगानगर और देश और दुनिया के अधिकारी शामिल है. वैसे टाटा स्टील प्रबंधन ने ऐसे अधिकारियों को दूसरी कंपनी में जाने का मौका दिया है और उनके नाम को सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी है. इसको लेकर प्रबंधन द्वारा अपना बयान जारी नही किया गया है.







