
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को सफलता हासिल हुई है. पोटका पुलिस ने दो अपराधियों को दो लोडेड देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराधियों से पूछताछ की है कि वे लोग किस कारण हथियार लेकर घुम रहे थे. पकड़े गये अपराधियों में डुमरिया के खैरबनी के रहने वाले किस्टो कर्मकार और बहरागोड़ा निवासी कामू बास्के शामिल है.

पुलिस के मुताबिक, पुलिस की टीम खड़िया साई क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे कि पुलिस को देखकर दोनों अपराधी अपनी स्कूटी को छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने पीछाकर दोनों को पकड़ा, जिसके बाद उनके पास से दो पिस्तौल बरामद किया गया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.







