
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आउटर सर्किल रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम में शनिवार देर रात एक युवक ने तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया। पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से संपर्क कर सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। सीसीटीवी जांच में पुलिस ने पाया की एक युवक रात 12 बजे सब्बल लेकर एटीएम में प्रवेश करता है। वह साब्बल से एटीएम में कई वार करता है। आधे घंटे तक वह एटीएम को तोड़ने का प्रयास करता है, अंत में पेट्रोलिंग वाहन को देखकर वह फरार हो जाता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक कि पहचान में जुटी हुई है।







