
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास रविवार को बकाया रुकने मांगने पर नेहरू कॉलोनी निवासी राजेश चौबे ने आनंद विहार कॉलोनी डिमना रोड निवासी करण कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया और साथ ही उसके पास से 10000 नगद समेत गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया।इस मामले में करण के पिता मिथिलेश कुमार ने गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

करण ने बताया कि उसके पिता मिथिलेश का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है राजेश चौबे वहां कलेक्शन का काम करता था। बीते साल उसने कई जगह से कलेक्शन किया पर वह ऑफिस में लाकर नहीं देता था। ऐसा करते हुए राजेश ने 1.24 लाख रुपए का गबन कर दिया था। पूछताछ करने पर उसने अपनी गलती स्वीकार की और मार्च 2019 में गबन के रुपए देने की बात कही। रविवार को करण उसी के लिए पैसों की मांग कर रहा था जिसके बाद राजेश ने करण को मारपीट कर घायल कर दिया।







