
सरायकेला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदित्यपुर पहुंचे. जहां भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह द्वारा आयोजित लिट्टी पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद रहीं. जहां दोनों ने लिट्टी चोखा का लुफ्त उठाया. इस दौरान भाजपा समेत लगभग सभी राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी साथ ही मैं उत्साह और नई सोच के साथ आगे बढ़ने की बात कहीं.

हालांकि राजनीतिक सवाल पर केंद्रीय मंत्री पल्ला झाड़ते नजर आए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ मची रही. लिट्टी पार्टी में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सरायकेला- खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, पूर्व भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, सतीश सिंह, सतीश शर्मा, गणेश महाली सामाजिक कार्यकर्ता शंभूनाथ सिंह, रवींद्र नाथ चौबे आदि मौजूद रहे.







