
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बीएसएनल टेलिफोन एक्सचेंज फोन मेकैनिक के पद पर कार्यरत शिवपुरी कॉलोनी निवासी विद्यानंद पाल के खाते से साइबर ठगों ने दो ही दिन में 160000 की अवैध निकासी कर ली। विद्यानंद मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिला के रहने वाले हैं। अवैध निकासी की जानकारी उन्हें तब हुई जब उनके बेटे ने फोन पर आए मैसेज के आधार पर रुपए निकालने की बात पूछी। इसके बाद जब उन्होंने खाता को अपडेट कराया तो पाया कि 4 जनवरी को दो बार में कुल 60000 निकले हैं, और 5 जनवरी को तीन बार में ₹80000 निकाले गए हैं। अवैध निकासी की जानकारी धर्मपाल को नहीं है विद्यान पालने बिष्टुपुर साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत की है।







