
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों फर्जी पत्रकारों की लाइन सी लगी हुई है ताजा मामला सीतारामडेरा थाना परिसर का है जहां रविवार को सरयू राय के समर्थकों द्वारा प्रदर्शन के बीच एक युवक फर्जी पत्रकार बन सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार को भीड़ से खींचते हुए साइड में ले गया। इस दौरान फर्जी पत्रकार ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी से मामले के लिए बाइट देने को कहा। इस बीच मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उससे उसकी पहचान जानने की कोशिश की। फर्जी पत्रकार अपनी पहचान नहीं दे पाया। मौका पाकर वाह थाना से भागने लगा तो वहां मौजूद पत्रकारों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच में पुलिस को उसके पास से एक फर्जी आई कार्ड भी मिला है। जिसमें फर्जी पत्रकार का नाम सुरेश कुमार मिश्रा लिखा हुआ है। आई कार्ड के हिसाब से सुरेश ब्यूरो ऑफ जर्नलिस्ट्स फेडरेशन के। सीनियर रिपोर्टर है। जिसका कार्यालय पटना के कंकड़बाग में है। हालांकि आई कार्ड में छेड़छाड़ कर उसकी वैलिडिटी को भी बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने उसे थाने में बैठा कर रखा है।







