
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आए दिन अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का है जहां मार्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवक चेन छिनतई कर फरार हो गए. महिला ने बर्मामाइंस थाने में इसकी शिकायत की है. बर्मामाइंस के बर्मा रोड निवासी बीएन ठाकुर की पत्नी रानी देवी गुरुवार की सुबह टहलने के लिए निकली थी. इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर तेजी से मेन रोड की ओर फरार हो गए. जब तक रानी देवी मदद के लिए अवाज लगाती तब तक बाइक सवार बदमाश आंखो से ओझल हो चुके थे. ऐसी घटना आए दिन घट रही है. एक ओर जहां अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है तो दुसरी ओर पुलिस को भी इन अपराधियों को पकड़ने मं ऐड़ी चोटी एक करनी पड़ती है. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश मे जुट गई है.
















