
चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित कोटसोना गांव में तीन लड़कियों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. मरने वाले बच्चों में कप्तान होनहागा की साढ़े चार साल की स्नेहा होनहागा, दोबरो होनहागा की पांच साल की बेटी मंजू और भोलाराम होनहागा की 6 साल की बेटी गीतिका होनहागा शामिल है. तीनों एक ही परिवार के बताये जाते है जबकि तीनों उसी गांव के रहने वाले है, जो नहाने के लिए घर से गये थे. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

इसी बीच वे लोग गहरे पानी में फंस गयी और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों ही बच्चियां डूब गयी. बताया जाता है कि वे लोग तालाब में खेलने लगी थी, जिसके बाद उनको यह भान नहीं रहा कि वे लोग गहरे पानी में चली गयी है और अचानक से तीनों डूब गये. तीनों की चीख पुकार सुनकर घर के लोग और आसपास के लोग दौड़े और उनको बाहर निकालकर अस्पताल ले गये, जहां उन तीनों की मौत होने की पुष्टि चिकित्सकों ने कर दी है. तीनों बच्चियां कोटसोना गांव की ही है, जो खूंटपानी प्रखंड के अंतर्गत लोहादा पंचायत के अंतर्गत आता है. बताया गया कि घर के पास परिवार के लोगों ने ही जेसीबी से तालाब बनवाया है. तालाब की मिट्टी सड़क निर्माण कार्य में लगाया गया. कुछ दिन पूर्व चक्रवात तूफान यास के साथ आई तेज बारिश में तालाब पर लबालब पानी भरा हुआ है, जिसमें तीनों बच्चे की मौत नहाने के दौरान डूबकर हो गई. इस मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके और अस्पताल पर पहुंची जबकि परिवार को सांत्वना देने के लिए राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंच गये और परिवार को दुख की घड़ी में सहायता प्रदान की.





