
जमशेदपुर:सरायकेला- खरसावां जिले के खरसांवा स्थित राजाबासा निवासी डॉ अमित महतो का बुधवार सुबह 7.45 बजे टीएमएच निधन हो गया. वे विगत एक माह से टीएमएच में इलाजरत थे. उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. डॉ अमित महतो काफी कम समय में एक अच्छी पहचान बना चुके थे. ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क अपनी सेवा दे रहे थे. उनके निधन से पूरे समाज क्षति पहुंची. बुधवार को उनके पैतृक गांव राजा बासा में अंतिम संस्कार किया गया. डॉ अमित सिर्फ डॉक्टर की भूमिका में ही नहीं थे. बल्कि एक समाजवादी विचारधारा के शख्सियत के रूप में भी जाने जाते है. वे काफी कम समय में ही समाज में एक सकारात्मक छाप बनाते हुये निस्वार्थ सेवा कार्य किया और झारखंड में एक अपनी पहचान बना चुके हैं. लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नि:शुल्क सेवा दिया. उन्होंने कोरोना के पहले चरण में नि:शुल्क सेवा दिये. द्वितीय चरण में भी लोगों के सेवा में लगे थे. लेकिन इस बार कोरोना के शिकार हो गये. कोरोना से जंग जीत कर पॉजिटिव से नेगेटिव हो गये थे. लेकिन उसके फेफड़ों में इंफेक्शन होने के कारण गंभीर स्थिति हो गई थी. इसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया.




