
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना सड़क पर ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत पाटपुर गांव निवासी गौरंगो नायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक को वहीं खड़ा कर भाग निकला. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती घटनास्थल पहुंचकर दख व्यक्त करते हुए परिजनों को घटनास्थल में ही 5000 रुपए देकर आर्थिक सहयोग किया. मिली जानकारी के अनुसार गौरंगो नायक अपनी बाइक से बहरागोड़ा से अपने गांव की ओर जा रहा था तभी वह मटियाना के पास एनएच पर एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया है. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, रासबिहारी साव, सुमित माईति, सुब्रतो पानी, नारू माईति, मिथुन कर, सूजन घोष, धोनु कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.





