
रांची : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के खलारी प्रखंड के अध्यक्ष मुकेश सोनी की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी. वह ज्वेलरी दुकान प्रधान ज्वेलर्स का मालिक भी है. इस घटना की पुष्टि वहां के डीएसपी अनिमेष नथानी ने की है. बुधवार की देर शाम को अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मायापुर में बाइक सवार अपराधियों ने विश्व हिंदू परिषद के खेलारी प्रवंड अद्यक्ष मुकेश सोनी की हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद अपराधी आराम से वहां से भाग निकले. बताया जाता है कि मुकेश सोनी मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा में दुकान है. बुधवार की देर शाम को अपनी दुकान को बंद कर वह अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिसके बाद वह घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मुकेश सोनी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी. वह हिंदूवादी नेता थे और कारोबारी भी थे. उनकी हत्या से व्यापारियों और हिंदूवादी संगठनों में काफी गुस्सा है.






