रांची: राजधानी रांची स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस युवक से पुछताछ कर रही है. आखिरकार उसने गार्ड की हत्या क्यों की, इसके दूसरे पहलू भी है,उस पर भी पुलिस छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड की हत्या करने के बाद आरोपी ने दान पेटी से नकदी भी निकाला था. इस मामले में रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की मॉनिटरिंग कर रहे थे. इस केस को हत्या और लूट के एंगल से देखा जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन समेत वरीय पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू किया. पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की. सीसीटीवी में ही संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या निश्चित रूप से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे व्यक्ति का हुलिया इस केस की कड़ियां जोड़ने में अहम साबित हुआ. पुलिस अब आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ में जुटी है. पुलिस यह भी जानना चाहती है कि मंदिर को लूटना ही मकसद था या हत्या में लूट का एंगल जोड़ने के लिए ऐसा किया गया था. गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.











