जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल ले जायी जा रही बीमार बच्ची का एंबुलेंस ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे बच्ची और एंबुलेंस चालक भी घायल हो गये. बच्ची को एमजीएम अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया था. बुधवार को एंबुलेंस रांची के लिए जमशेदपुर से रवाना हुई. रांची के पास लोवाडीह गांव के पास एनएच पर सामने से आ रही बस की हेडलाइट से एंबुलेंस के चालक की आंखें चौंधिया गयी और वह अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी ट्रक को जाकर खुद से ही धक्का मार दिया. इसके बाद सड़क पर ही कोहराम मच गया. सारे लोग किसी तरह एंबुलेंस से चालक को बाहर निकाला. चालक जमशेदपुर के भुइयांडीह का रहने वाला प्रवीण उरांव है. वहीं बच्ची को भी तत्काल बाहर निकाला गया, जिसको रांची के रिम्स ले जाया गया, जहां बच्ची को एडमिट ले लिया गया और चालक के सिर पर लगी चोट का इलाज किया गया. इसके बाद उसको एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया, जहां चालक का इलाज चल रहा है. रांची के पीसीआर वैन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की, जिसके बाद सबकी जान बच पायी.







