जमशेदपुर : सोमवार शाम टाटा-रांची नेशनल हाइवे पर चांडिल टोल ब्रिज से लेकर जोधा ब्रिज तक भीषण जाम लग गया. सड़क पर कार से लेकर बड़ी गाड़ियों तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे. (नीचे भी पढ़ें)

जाम के कारण जमशेदपुर से रांची एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कत हुई. समय पर एयरपोर्ट पहुंचने को लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. (नीचे भी पढ़ें)
जाम की सूचना मिलने के बाद चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में जुट गई. पुलिस द्वारा वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया.




