
जमशेदपुर : पहले साइबर ठगों को जानकारी देकर हो गए थे ठगी का शिकार फिर जानकारी मिलने पर गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर गवां बैठे हजारों रुपए. इस मामले में पीड़ित सुदीप कुमार बनिक ने बिष्टुपुर साइबर थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत में सुदीप ने बताया है कि 15 दिसंबर को उन्हे साइबर ठग ने फोन कर खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि कार्ड को एक्टिव करने के लिए कार्ड नंबर और ई मेल में आया हुआ ओटीपी बताना होगा. जानकारी देते ही उनके खाते से 99,860 और 8,383 रुपए कट गए. इसकी जानकारी उन्हे तब हुई जब बैंक से दो दिनों पहले उन्हें आउटस्टैंडिंग का मैसेज प्राप्त हुआ. जब वे बैंक गए और शिकायत की. बैंक में उन्हें बताया गया कि कस्टमर केयर में में फोन कर स्टेटमेंट की जानकारी ले ले. उन्होंने गूगल में कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और 9593631752 फोन किया. फोन रिसीव करने वाले ने कहा की फोन पर एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करे. ऐप डाउनलोड करने के बाद 9 डिजिट का कोड बताते ही उनके खाते से रुपए कट गए. ऐसा कर उनके खाते से कुल 1.48 लाख की निकासी कर ली गई.





