रांची : रांची गौशाला प्रांगण में आयोजित “आदर्श सामूहिक विवाह समारोह” में लोहरदगा, गुमला, मांडर, कांके, नामकुम, सिसई, बेड़ो, भंडरा और खूंटी की 21 जनजातीय, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की जोड़ियों का विवाह उनके परिवारजन और सैकड़ों नगर वासियों की उपस्थिति में सनातन रीति-रिवाजों के साथ वैदिक परम्परा से सम्पन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

सेवा विभाग, विश्व हिन्दू परिषद् झारखंड के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि सभी नव दम्पतियों को विवाह के पश्चात रांची मेन रोड के प्रसिद्ध संस्थान “आवरण होम प्लस” के कर्मचारियों की पूरी टीम मुरारी अग्रवाल के साथ आयोजन को सफल बनाने में लगी हुई थी. राकेश शर्मा अपनी “मी टू वी” टीम के साथ व्यवस्था में लगी हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)

प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि “आवरण होम प्लस” का यह सातवां और विश्व हिन्दू परिषद का यह 41वां “आदर्श सामूहिक विवाह समारोह था. इस में विधवा, परित्यक्ता व सामाजिक रूप से वंचित शोषित कन्याओं को प्राथमिकता दी गई. अभी तक सेवा विभाग तीन हजार से अधिक विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग जोड़ियों के अलावा साधन के अभाव में विवाह नही हो पानेवाली जोड़ियों का विवाह करा चुका है. इस वर्ष का यह तीसरा समारोह है. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पहले अक्टूबर में जमशेदपुर और जून माह में पटना में आयोजित हो चुके हैं. सभी कार्यक्रमों में सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय विश्व हिन्दू परिषद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी नगरवासी-ग्रामवासियों के साथ भाग लिया.











