जमशेदपुर: जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने रात्रि पैदल गश्ती अभियान तेज कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार रविवार रात गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर एवं साकची थाना क्षेत्रों में विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने प्रमुख सड़कों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और अपराध की दृष्टि से चिन्हित इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस का मानना है कि नियमित पैदल गश्ती से अपराधियों में कानून का भय कायम होगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे.














