जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में मानगो चौक स्थित डिस्कार्ट मेडिकल से अज्ञात बदमाशों ने रुपयों से भरा पर्स चोरी कर लिया है. पर्स में 10 हजार थे. इस मामले में पर्स के मालिक मुजीउल्ला खान के आवेदन पर पुलिस ने मानगो थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुजीउल्ला खान आजादनगर थाना क्षेत्र के कपाली रोड जाकिर नगर के रहने वाले हैं. पुलिस शनिवार को मामले की जांच में जुट गई है. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मुजी उल्लाह मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गए थे, तभी उनका पर्स गायब हुआ.




