चाकुलिया: चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में शनिवार को जनाधिकार सुरक्षा समिति की एक बैठक श्रीमंत बारिक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड के हाथी से प्रभावित क्षेत्र के ग्राम प्रधान और ग्रामीण बैठक में शामिल हुए. बैठक में आए दिन हाथी से क्षेत्र में हो रहे फसल,मकान और जान माल की हो रही क्षति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामप्रधानों ने कहा की वन विभाग हाथियों को गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए कॉरिडोर बनाने, क्यूआरटी टीम में सदस्यों की संख्या बढ़ाने, गांव गांव में हाथी भगाने के लिए कमेटी बनाने और हाथी से मृत व्यक्ति के आश्रितों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि में बढ़ोत्तरी करने समेत अन्य मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.(नीचे भी पढ़े)
बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण प्रधानों ने कहा की वन विभाग क्षेत्र में विकास के नाम पर हो रही वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. बैठक में निर्णय लिया गया कि वन विभाग 15 जुलाई के पूर्व हाथियों को वापस दलमा ले जाने की व्यवस्था करें अन्यथा 15 जुलाई को प्रखंड के हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीण जनाधिकार सुरक्षा समिति के बैनर तले वन विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे. बैठक में रूबाई चन्द्र टुडू, अंपा हेम्ब्रम, मंगल हांसदा, फागू हेम्ब्रम, श्याम मांडी, चतरा मांडी, प्रफुल्ल नायेक, नीतीश महतो, चुनाराम मुर्मू, चंद्राई हेम्ब्रम, कालीपद महतो, सुनाराम सोरेन, भागवत टुडू, सुनील हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.



