जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में गोवा स्थित सिपला कंपनी द्वारा आयोजित कैंपस सेलेक्शन में संस्थान के 8 छात्रों का चयन हुआ है. कंपनी की ओर से आयोजित कैंपस सेलेक्शन में सर्वप्रथम लिखित परीक्षा हुई जिसके बाद छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा को परखा गया एवं इंटरव्यू राउंड के बाद फाइनल सेलेक्शन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
गोवा स्थित सिपला कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 8 छात्रों को 2.44 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया है. सभी छात्रों ने तीनों राउंड की सेलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर कंपनी में अपनी जगह बनाई. सभी चयनित छात्र डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के हैं, जिसमें संजय कुमार, सुदर्शन कुमार, कुंवर प्रताप सिंह, प्रियांशु प्रसाद, ऋतिक घोष, विशाखा पानी, एलन मंडल व संतोष कुमार सिंह शामिल हैं. छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवान्वित है. (नीचे भी पढ़ें)
इस सेलेक्शन प्रक्रिया में संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं. रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, दीपक सरकार अनिल के जवाली, प्रीति मंजुला हरीश कुमार साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.



