
जमशेदपुर : जमशेदपुर के निजी स्कूल द्वारा हर साल पाठ्यक्रम में बदलाव कर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है. विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय द्वारा बनायी गयी भारतीय जन मोर्चा द्वारा निजी स्कूलों पर आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक से मामले की जांच की मांग करते हुए सोमवार को एक पत्र सौंपा है. पत्र के माध्यम से भारतीय जन मोर्चा ने डीईओ से पूछा है कि निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष पाठ्यक्रम में बदलाव के पीछे क्या तर्क है. अगर कोई निजी स्कूल पाठ्यक्रम में बदलाव करता है तो उसके पीछे क्या मापदंड है.
एक घर में एक सी अधिक बच्चे होने पर उनको अलग अलग प्रकाशकों का किताब खरीदने की जरुरत पड़ती है अगर निजी स्कूल एक अवधि में पाठ्यक्रम में बदलाव करेंगे तो अभिभावकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा. वहीं अगर निजी स्कूल अपने पाठ्यक्रम के हिसाब से पढ़ाना चाहते है तो उसके प्रकाशक की सूची के साथ भिभावकों को अवगत करायें जिससे एक निश्चित साल कर पाठ्यक्रम में बदलाव न हो. भारतीय जन मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में जिला कार्यालय प्रभारी विकास सिंह, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला प्रवक्ता सागर तिवारी, जिला महिला संयोजक ब्यूटी तिवारी, सतीश गुप्ता औऱ संजीव आचार्य मौजूद थे.













