
रांची : जमशेदपुर के जाने माने समाजसेवी एवं पूर्व कांग्रेस नेता फजल खान ने बुधवार को विधिवत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व विधानसभाध्यक्ष एवं मंत्री झारखंड सरकार आलमगिर आलम ने अपने हाथों से फ़ज़ल खान को कांग्रेस में शामिल कराया. साथ ही साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी ने फ़ज़ल खान को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाए दी. पूर्व मंत्री एवं कोल्हान प्रभारी केशव महतो कमलेश, सदस्यता प्रभारी अलोक दुबे एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभी वरीय कांग्रेस के लोगों ने फ़ज़ल खान को बधाई दी. इस दौरान कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार शहजादा अनवर भी मौजूद थे. कांग्रेस ओबीसी कोल्हान संयोजक धर्मेंद्र सोनकर भी इस दौरान मौजूद थे.

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने फ़ज़ल खान के पुन: कांग्रेस मे आना एक स्वागत योग्य कदम बताया. इस क्रम में जामताड़ा विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष इरफ़ान अंसारी ने कहा कि फ़ज़ल खान की कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है उनके पार्टी में आने से पूरे कोल्हान में कांग्रेस मजबूत होगी. साथ ही साथ कोल्हान कांग्रेस अल्पसंख्यक के चेयरमैन सह राष्ट्रीय सचिव इंटक मोहम्मद गुलरेज अंसारी ने फ़ज़ल खान को सामाजिक एवं न्याय प्रिय व्यक्तित्व का धनी बताया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनो मे फ़ज़ल खान के नेतृत्व में कांग्रेस प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक मजबूत होगी.






