• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-attacks-saryu-roy-जमशेदपुर भाजपा ने किया सरयू राय पर बड़ा हमला, अभय सिंह ने कहा-जनता के मुद्दे पर विधायक सरयू राय कर रहे किनारा, खास लोगों के बन रहे पैरवीकार, काले का नाम लिये बगैर कहा-सेना की जमीन को हथियाने वाले का दे रहे साथ, सरयू राय से भाजपा के 20 सवाल-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड विकास मोरचा से भाजपा में वापसी करने वाले भाजपा नेता अभय सिंह ने विधायक सरयू राय से जनहित के कई मुद्दे पर सवाल किया है. शुक्रवार को साकची स्थित जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभय सिंह ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक से सीधे सवाल कर जवाब मांगा है. उन्होंने विधायक सरयू राय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निम्नलिखित सवाल के जवाब मांगे हैं. अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के वर्तमान विधायक सरयू राय विगत चुनाव में अपने विधानसभा क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनता के बीच गए. अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी आमजनो को आश्वस्त किया कि वे जनता के हर दुख-दर्द का भागीदार बनेंगे और समस्याओं का निबटारा करेंगे. लेकिन जनप्रतिनिधि बनने के बाद जिस उम्मीद एवं अपेक्षा के साथ हमारे जमशेदपुर की जनता ने विजयी बनाई उस पर क्या वे खरा उतर रहे है ? उन्होंने इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान सरयू राय से 23 से अधिक सवाल पूछ लिये है और घेरने की कोशिश की है. इस संवाददाता सम्मेलन में अभय सिंह के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा उपस्थित थे. इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का इशारों में ही नाम लिया और कहा कि सेना की जमीन को घेरने का मुद्दा को लेकर सरयू राय क्यों आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है.

अभय सिंह ने सरयू राय से पूछे ये सारे सवाल :

  1. आप ने कहा था कि जमशेदपुर की जनता को 86 बस्ती का मालिकाना हक दिलाऊंगा पर जीतने के बाद क्या आप उस मामले को लेकर विधानसभा के सदन के अंदर आप ने आवाज उठाई ?
  2. आप 86 बस्तियों को न्याय दिलाने के लिए कितने बार राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिले और माननीय मुख्यमंत्री जी का वर्षों से रहने वाले आम जनता के प्रति उनका दृष्टिकोण क्या था ? क्योंकि आप ने ही चुनाव में कहा था कि हेमन्त झारखंड के भविष्य है ।
  3. 20 मार्च 2020 को आप चुनाव जीतने के बाद पहली ही विधानसभा के सत्र में सोनारी स्थित एक जमीन जिसका रकवा 5.28 एकड़ है जो न्यायालय में विचाराधीन है उस जमीन के एक नागरिक को ( आप के कथन के अनुसार ) न्याय दिलाने के लिए विधानसभा के अंदर आवाज उठाई जो बिधान सभा के एक बहुमूल्य समय का उपयोग किये ।
  4. जमशेदपुर की जनता अपने माननीय विधायक श्री सरयु राय जी से पूछना चाहती है कि वह नागरिक कौन है ? उससे आप के रिश्ते क्या है ?
  5. जब 5.28 एकड़ जमीन का बिबाद न्यायालय में विचाराधीन है और उसपर ( स्टेटस को ) लगा है तो इस मुद्दे को एक नागरिक के लिए आपने विधानसभा तक इस मामले को लेकर चले गए । क्या न्यायालय के कानूनी प्रक्रिया में आप को विश्वास नही ?
    6.आप ही बताये माननीय विधायक जी वह जमीन में न्यायालय में किस किस के बीच यह बिबाद और कानूनी प्रक्रिया चल रही है ?
  6. जमशेदपुर की जनता उस नागरिक का नाम जानना चाहती है जिसके लिए आप विधानसभा तक चले गए ?
  7. इस शहर में हजारों लोंगो की जमीन का बिबाद न्यायालय में चल रहा है उसमें पूरे शहर के 15 लाख लोंगों में आपने एक नागरिक को ही चुना और विधानसभा तक इस मामले को लेकर चले गए ?
  8. सरयू राय जी आप को 72000 से अधिक लोंगो ने चुनकर जनप्रतिनिधि बनया आप उसमें से एक ही नागरिक को चुनकर उनको न्याय दिलाने के लिए बिधान सभा तक पहुँच गए।
  9. 72000 जनता केवल उस नागरिक को ही न्याय दिलाने के लिए विधायक बनाया ?
  10. जो नागरिक के साथ अत्याचार हुआ वह कौन है ? जिसका नाम आपने विधानसभा के अंदर भी नही बोले उसके साथ आप के रिश्ते क्या है ?
  11. क्या वह जमीन ( 5.28 एकड़ ) को 1960 में टाटा स्टील ने आर्मी कैम्प को लीज में तो नही दिया ?
  12. क्या आप उस जमीन के विषय के लिए जनप्रतिनिधि होने के नाते सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उनके पक्ष को जानने का प्रयास किया ?
  13. जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार एक न्यायालय में लंबित मामले को लेकर एक जनप्रतिनिधि द्वारा क्या विधानसभा का उपयोग नही किया गया ?
  14. क्या आप के द्वारा टाटा स्टील का पक्ष जानने के लिए आप के द्वारा प्रयास किया गया ? जबकि आप एक जनप्रतिनिधि है.
  15. कही यह सत्य तो नही की वह कथित नागरिक के द्वारा बिगत चुनाव में तन -धन-मन -जन के साथ आप को जिताने के लिए मेहनत की थी ? क्या वह नागरिक का कर्ज उतारने में तो आप नही लगे है ? 72000 नागरिकों ने आप को मालिकाना हक के नाम पर जिताया तो केवल एक ही नागरिक को ही आप ने क्यो चुना ?
  16. किसी व्यक्ति या नागरिक के साथ न्याय के लिए जब विधानसभा पटल पर बात रखी जाती है तब उस ब्यक्ति के नाम उल्लेखित किया जाता है पर क्या आप उस नागरिक का नाम नही जानते ?
  17. अगर आप उस नागरिक का नाम जानते थे तब विधानसभा के सदन के अंदर नाम क्यो छुपाई गई ? क्यो सदन को अंधेरे में रखा ?
  18. जिस 5.28 एकड़ जमीन कथित नागरिक को न्याय दिलाने के लिए आप के द्वारा विधानसभा जैसे सदन का भरपूर उपयोग किया । क्या वह जमीन की कीमत आज के बाजार मूल्य 500 करोड़ नही है ?
    21.क्या आपने जमीन के मसले पर दिहाड़ी मजदूर , ठेले ,खोमचे वाले या अन्य गरीबो के मसले पर विधानसभा के अंदर आवाज उठाई ?
  19. बर्मामाइंस स्थित पुंज आयरन कंपनी को टाटा स्टील के द्वारा लीज में दिया गया था सभी अवगत है कि यह कंपनी अब वर्षों से बंद पड़ी है इस जमीन के स्वामित्व के लिए टाटा स्टील एवं पुंज आयरन कंपनी के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है तब इसी के बीच आप के द्वारा संचालित युगांतर भारती के कोषाध्यक्ष एवं शहर के उद्दोगपति ने वह जमीन के बहुत ही बड़े भूभाग की कैसे खरीद कर बहुत बड़ी बाउन्ड्री कर ली ? क्या उसको आप के द्वारा संरक्षण नही दिया गया ?
  20. आप एक ईमानदार जनप्रतिनिधि है कई भ्रष्टाचारियों को जेल भी भेज चुके है यह व्यक्ति विशेष पर इतनी मेहरबानी कर , क्या आप 86 बस्तियों के निवासियों के साथ उनकी भावनाओं का खिलवाड़ नही कर रहे है ?
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-rural-मुसाबनी बीडीओ ने स्वासपुर कोविड वार्ड का निरीक्षण किया, कहा- साफ-सफाई के साथ -साथ संक्रमितों को मिले पौष्टिक आहार

jamshedpur-rural-मुसाबनी बीडीओ ने स्वासपुर कोविड वार्ड का निरीक्षण किया, कहा- साफ-सफाई के साथ -साथ संक्रमितों को मिले पौष्टिक आहार

jamshedpur-big-incident-बागबेड़ा बड़ौदा घाट से मिली लाश के बाद जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज से मिली एक और युवक की लाश, दोनों नाबालिग दोस्त थे, हो गयी पहचान

jamshedpur-big-incident-बागबेड़ा बड़ौदा घाट से मिली लाश के बाद जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज से मिली एक और युवक की लाश, दोनों नाबालिग दोस्त थे, हो गयी पहचान

Jamshedpur : मानगो में मिनी बस संचालक के बेटे ने लगाई फांसी, कारणों का पता लगा रही पुलिस

Jamshedpur : मानगो में मिनी बस संचालक के बेटे ने लगाई फांसी, कारणों का पता लगा रही पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News