
सरायकेला : भाजपा महिला मोर्चा के सभी जिला अध्यक्षों के नामो की घोषणा सोमवार को कर दी गयी. साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 की पार्षद सह भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री रिंकू राय को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है. वैसे इस बार जिलाध्यक्ष की दौड़ में श्रीमती राय सबसे आगे चल रही थी. लेकिन रविवार को जारी सूची में उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया, जबकि जिला अध्यक्ष के रुप में रश्मि साहू पर भरोसा जताया गया. उधर प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने के बाद रिंकू राय को मंगलवार को बधाइयां देने वालों का दिनभर तांता लग रहा. वार्ड के लोगों ने श्रीमती राय का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. वही नई जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर श्रीमती राय ने पार्टी आला कमान के फैसले को शिरोधार्य बताते हुए कहा पार्टी उनके लिए जो भी भूमिका तय करेगी उसे वे निष्ठा और ईमानदारी पूर्व का पालन करते हुए पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी. क्षेत्र की जनता का प्यार उन्हें शुरु से ही मिलता रहा है जिससे आज उन्होंने यह मुकाम हासिल की है. उन्होंने क्षेत्र की जनता एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट की.






