• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 14, 2026
19 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, मांग-पूर्व मंत्री सरयू राय के कार्यकाल की जांच सीबीआई या निगरानी से करायी जाये, पीए आनंद कुमार के खिलाफ भी हो जांच, जानें क्या है भाजपा के रघुवर खेमे के लोगों का आरोप, saryu-roy-bjm-सरयू राय की पार्टी भाजमो का बयान-मनगढ़ंत आरोप लगाकर राज्यपाल से जांच की मांग करना हास्यापद

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार उपस्थित थे. इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पूर्व मंत्री और रघुवर रदास को चुनाव में हराकर जमशेदपुर पूर्वी से विधायक बने सरयू राय के खिलाफ सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. इन लोगों ने अपने ज्ञापन में सरयू राय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये है. इन लोगों ने आरोप लगाया है कि राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते सरयू राय और उनके कुछ निकटस्थ लोगों ने आहार पत्रिका के प्रकाशन तथा आउट बाउंड डायलिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की है, जिसकी उच्चरतीय जांच के लिए झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से अनुरोध किया गया है. राज्यपाल से यह भी अनुरोध किया गया है कि किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी सीबीआई या निगरानी से मामले की जांच करायी जायें ताकि इस वित्तीय अनियमितता में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके. इतना ही नहीं सरयू राय ने मंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए कई अन्य वित्तीय गड़बड़ियां भी की है जो अब सामने आ रही है. भाजपा आने वाले समय में सबूत के साथ मामले को राज्य की जनता के सामने लायेगी राज्य की पुलिस या विभाग की जांच को आरोपी प्रभावित कर सकते हैं इसलिए राज्यपाल से किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते भाजपा के नेतागण.

भाजपा नेताओं की नजर में पूर्व मंत्री सरयू राय पर आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया है कि मंत्री पद पर रहते सरयू राय ने अपने विभागीय पत्रिका आहार के प्रकाशन के लिए मनोनयन के आधार पर झारखंड प्रिंटर्स का चयन करवाया. झारखंड सरकार की वित्तीय एवं कार्यपालिका नियमावली कहती हैं कि 15 लाख से अधिक की राशि से होनेवाले कार्य के लिए निविदा जरूरी है. इसके बाजवूद पूर्व मंत्री सरयू राय ने मंत्री रहते मनोनयन पर झारखंड प्रिंटर्स को काम दिलवाया. मनोनयन पर काम देने के लिए वित्तीय नियमावली के नियम 235 को शिथिल करने के लिए नियम 245 का सहारा लेना पड़ता है. साथ ही वित्त विभाग और कैबिनेट की सहमति जरुरी होती है. सरयू राय ने न तो वित्त विभाग से सहमति ली न कैबिनेट से अपने स्तर से ही झारखंड प्रिंटर्स को काम देने का निर्णय ले लिया. जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार के हर विभाग के प्रचार प्रसार का काम करता है लेकिन सरयू राय ने मंत्री रहते अपने विभाग के लिए अलग से पत्रिका का प्रकाशन कराया. इसके पीछे एकमात्र उद्देश्य सरकारी राशि का गबन करना था. भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया है कि झारखंड प्रिंटर्स के चयन का आधार सिर्फ वार्तालाप था. यह बात फाइल में भी दर्ज है. मजेदार बात है कि पत्रिका में विभाग की योजनाओं के प्रचार से अधिक ज्यादतर पूर्व मंत्री का गुणगान होता था. इस पत्रिका के प्रकाशन से न तो सरकार को लाभ हुआ न जनता. श्री राय ने कहा है कि बिना टैंडर के आहार पत्रिका का प्रकाशन कराया गया. वित्तीय अनियमितता के उद्देश्य से तत्कालीन विभागीय मंत्री सरयू राय ने अपने ही पीए आनंद कुमार को विशेषज्ञ कार्यकारी संपादक नियुक्त कर दिया. आनंद कुमार से टेलीफोनिक बातचीत के आधार पर झारखंड प्रिंटर्स को हर माह 261,793 कॉपी आहार पत्रिका छापने का ऑर्डर दे दिया गया. (नीचे देखे क्या कहे भाजपा के नेता, देखे वीडियो)

भाजपा के जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी रह चुके और पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह. देखिये-video

भाजपा नेताओं ने कहा है कि जब इस गड़बड़ी की सूचना बाहर आने लगी तो पत्रिका के प्रकाशन के लिए अप्रैल 2018 में टेंडर किया गया और काम पुनः उसी झारखंड प्रिंटर्स को दे दिया गया जो टेंडर होने के पहले से आहार पत्रिका का प्रकाशन कर रहा था. टेंडर में भाग लेनेवाली दूसरी कंपनियों के पास झारखंड में और राज्य के लिए काम करने का काफी ज्यादा अनुभव था, जबकि झारखंड प्रिंटर्स को सिर्फ तीन साल के काम का अनुभव था. मजेदार बात कि झारखंड प्रिंटर्स ने अपने काम के अनुभव के बारे में बताया कि उसने युगांतर प्रकृति नामक पत्रिका का प्रकाशन किया है. मालूम हो कि युगांतर प्रकृति के मुख्य संरक्षक सरयू राय और संपादक उनके ही पीए आनंद कुमार हैं. ऐसे में इस गड़बड़ी के बारे में समझना कोई मुश्किल भरा काम नहीं है. भाजपा के नेताओं ने कहा कि झारखंड प्रिंटर्स युगांतर प्रकृति का केवल 5000 कॉपी छापता था. वितरण के नाम पर उसका अनुभव सिर्फ युगांतर प्रकृति पत्रिका को संस्था के कार्यालय तक पहुंचाना था. राज्य में पत्रिका के वितरण का उसका कोई अनुभव नहीं था. उसके बावजूद 5000 कॉपी छापने का अनुभव रखनेवाले झारखंड प्रिंटर्स को 2,61,793 कॉपी हर माह छापने का काम दे दिया गया. इतना ही नहीं वितरण के नाम पर शून्य अनुभव रखनेवाले को पूरे झारखंड में पत्रिका वितरण का काम दिया गया. इन लोगों ने आरोप लगाया है कि 10 अगस्त 2019 को प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित हुआ कि आहार पत्रिका राशन डीलरों तक नहीं पहुंच रही है. इस खबर के आधार पर विभाग ने सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारियों व बाबा कंप्यूटर से सात दिनों के अंदर रिपोर्ट मंगवायी. श्री राय के खिलाफ भाजपा नेताओं ने कहा कि 15 सितंबर 2019 को बाबा कंप्यूटर ने दूरभाष पर विभाग को जानकारी दी कि उसकी 298 डीलरों से बातचीत हुई है, जिसमें 115 ने स्वीकार किया कि उसे पत्रिका मिल रही है जबकि 183 ने कहा कि उसे नियमित रूप से पत्रिका नहीं मिल रही है. कुछ का कहना था कि फरवरी से ही उन्हें पत्रिका नहीं मिल रही है. एक तरफ डीलर कह रहे थे कि उन्हें पत्रिका नहीं मिल रही है दूसरी तरफ प्रिंटर्स को नियमित भुगतान किया जा रहा था. अनियमितता और शिकायत की सूचना मिलने के बावजूद झारखंड प्रिंटर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी बल्कि उसे अवधि विस्तार दे दिया गया. (नीचे देखे क्या कहे भाजपा के नेता, देखे वीडियो)

भाजपा के जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी रह चुके और पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह. देखिये-video

दूसरा मामला
भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि मंत्री रहते सरयू राय ने 2016 में बाबा कंप्यूटर्स, रांची को काम दिया था. कंपनी का काम था खाद्य आपूर्ति विभाग की उपलब्धियों को टेलीफोन संदेश के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचाना. प्रति कॉल कंपनी 81 पैसे चार्ज करती थी, जबकि यही काम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मात्र 10 पैसे में करवाता था. सरकार के प्रचार-प्रसार का काम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग करता है, लेकिन एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए यह काम खाद्य आपूर्ति विभाग खुद से करता था, जिसके मंत्री सरयू राय खुद थे. यह एक तरह से सरकारी राशि के दूरुपयोग व गबन का मामला है. भाजपा की ओर से दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि बाबा कंप्यूटर्स को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर निकाला गया था. चार कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया था. चार में से दो कंपनी बाबा कंप्यूटर्स और जनसेवा डॉट ऑनलाइन का मालिक एक ही आदमी था, जिसका नाम रितेश गुप्ता था. इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि इस बड़े घोटाले पर से पर्दा उठ सके. इन लोगों ने यह भी बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा वर्ष 2016 में टेंडर के माध्यम से बाबा कंप्यूटर्स, रांची को आउटबोंड डायलिंग सोल्यूशन का कार्य दिया गया. इसके लिए 0.81 रुपये में प्रति कॉल की दर निर्धारित की गयी जबकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा काफी कम दर 0.108 रुपये में प्रति कॉल की दर कार्य दिया गया. टेंडर में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया. इसमें से दो कंपनी (बाबा कंप्यूटर्स व जनसेवा डॉट ऑनलाइन प्रा. लि.) के मालिक रितेश गुप्ता ही थे. एक अन्य बिडर दुर्गा इंटरप्राइजेज, हरमू रोड का कोई भी प्रमाणिक पता नहीं है. पटना की कंपनी ने जो दर कोट की थी, वह जरूरत से ज्यादा थी. भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रथम दृष्टया यह मिली भगत का मामला दिखता है, जिसमे विभागीय मंत्री की संलिप्तता थी. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि वॉयस कॉल की दरें लगातार कम होती जा रही थी, लेकिन विभाग ने जानबूझकर सेवा प्रदाता कंपनी से दरों को कम नहीं करायी बल्कि उसी दर पर वर्ष 2018-219 तक अवधि विस्तार दिया जाता रहा. महालेखाकार ने भी इसमें गड़बड़ी मानते हुए आपत्ति दर्ज की थी. जमशेदपुर महानगर भाजपा की राज्यपाल से मांग की है कि इन वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच करायी जाये. साथ ही तत्कालीन खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, उनके पीए रहे आनंद कुमार और झारखंड प्रिंटस सहित कई अन्य जो इस वित्तीय अनियमितता में शामिल हैं के खिलाफ किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी सीबीआई या निगरानी से जांच करायी जाये ताकि जनता की गाढ़ी कमाई लूटनेवालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके. (नीचे पढ़े क्या कह रहे सरयू राय की पार्टी के लोग)

सरयू राय की पार्टी भाजमो का बयान-मैनहर्ट घोटाला के बाद टाफी-टीशर्ट घोटाला प्रकाश में आने से बौखलाए रघुवर समर्पित नेता, विधायक सरयू राय पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर राज्यपाल से जांच की मांग करना हास्यापद

इधर, सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें रघुवर दास समर्पित भाजपा नेताओं पर कड़ा हमला बोला है. श्री श्रीवास्तव नें कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के इशारे पर उनके समर्थक भाजपा के देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव सहित अन्य रघुवरवादी नेता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर अनर्गल और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं. उनके द्वारा राज्यपाल को अपने मनगढ़ंत आरोपों की जांच के लिए मांग पत्र सौंपना हास्यापद हैं. यह आरोप पूर्व में टटका भाजपाइयों नें भी सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए लगाया था. आरोप में उन्होंने सरयू राय द्वारा पूर्व सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए विभाग में पुस्तक विज्ञान में एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए गड़बड़ी करने की बात कही है. इन आरोपों पर श्री राय नें स्वयं ही वर्तमान खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव को उनके कार्यकाल कि फाइल आरोप लगाने वाले नेताओं को दिखाकर सच्चाई को सामने लाने का आग्रह कर दिया था एवं देश के गृहमंत्री को दिनांक 25/03/2021 को पत्र लिखकर रघुवर दास के समर्थक भाजपा नेताओं के कतिपय आरोपों पर केंद्र सरकार के अधीन सक्षम जाँच एजेंसी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कि मांग की थी और दिनांक 27/03/2021 को एक पत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखकर अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर दी थी. श्री श्रीवास्तव नें कहा कि सच तो यह है की मेनहर्ट घोटाला के बाद, टाफी-टीशर्ट घोटाला उजागर होने से रघुवर के समर्थक बौखला गए हैं और अपने आका के कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, जिसकी कोई प्रमाणिकता नहीं है. सरयू राय नें रघुवर दास पर नगर विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री रहते हुए भ्रष्टाचारी आचरण रखने एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और हर आरोप के साथ तथ्य जनता के समक्ष रखा है जिसकी जांच स्वयं एसीबी कर रही है और बहुत जल्द भ्रष्टाचार के आरोपी को उसके कारनामों के लिए सजा मिलेगी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

Jamshedpur : भाजपा व क्रीड़ा भारती ने स्वर्ण विजेता कोमोलिका बारी, अंकिता भकत व कोच पूर्णिमा महतो को किया सम्मानित

Jamshedpur : जेसीएपीसीपीएल ने रेड क्रॉस सोसाइटी को सौंपा अत्याधुनिक सुविधायुक्त एंबुलेंस, सांसद व उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Saraikela : सरायकेला डीडीसी ने की कोरोना प्रभावित बच्चों के संरक्षण व जनकल्याणकारी योजना कार्यों की समीक्षा, बच्चों को जल्द से जल्द लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था 'कोशिश...

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस...

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बाजारों में चोरों और उचक्कों की सक्रियता ने लोगों...

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित...

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोकआस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर...

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर के...

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News