
जमशेदपुर : भाजपा झारखण्ड प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र जमशेदपुर के दौरे पर आये. वे अचानक से ही यहां आ गये. वे यहां आकर जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की. इससे पहले वे रास्ते में टिनप्लेट चौक पर रुके. वे यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता अप्पा राव से मुलाकात की. गणेश मिश्र ने यहां कार्यकर्ताओं और नेताओं को मार्गदर्शन दिया. इसके बाद वे वापस लौट गये. इस मौक़े पर वरिष्ठ नेता अप्पा राव, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सीनु राव, भाजपा गोलमुरी मंडल मीडिया प्रभारी देवाशीष झा, भाजपा नेता सुमित शर्मा, दीपक निषाद आदि उपस्थित थे. इसके अलावा वे जमशेदपुर के साकची काशीडीह स्थित भाजपा नेता अभय सिंह के घर सह कार्यालय पहुंचे और मुलाकात भी की. इसके अलावा वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से भी मुलाकात की. बताया जाता है कि हाल में भाजपा के कई बड़े नेताओं का दौरा लगातार जमशेदपुर हो रहा है. जमशेदपुर में भाजपा फोकस कर ररही है क्योंकि कोल्हान के सारे 14 सीट को भाजपा गंवा चुकी है. इसके अलावा जमशेदपुर जैसे गढ़ में मुख्यमंत्री रहते हुए रघुवर दास चुनाव हार चुके है जबकि जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस का झंडा लहरा रहा है. इस कारण लगातार भाजपा यहां फोकस कर रही है ताकि पार्टी अपना वजूद फिर से वापस पा सके.












