
जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर 16 नवंबर को जमशेदपुर और पश्चिम सिंहभूम जिले के दौरे पर आयेंगे. 14 नवम्बर से कांग्रेस की उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार की नाकामियों को झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा जनजागरण अभियान की शुरुआत रांची के धुव्रा स्थित नेहरू पार्क से की जायेगी. इस निमित श्री ठाकुर16 नवम्बर को चाईबासा एवं जमशेदपुर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर आयेंगे. झारखंड प्रदेश कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी और जम्मी भास्कर ने अलग-अलग प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती 14 नवम्बर से नेहरू पार्क, धुर्वा, रांची से की जा रही है. 16 नवम्बर को चाईबासा एवं जमशेदपुर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर आयेंगे, जिसके तहत कांग्रेस द्वारा आजादी के बाद देश में किए गए कार्यों एवं केंद्र के भाजपा सरकार की नाकामियों तथा झारखंड में वर्तमान सरकार द्वारा 2 वर्ष के सफल कार्यकाल के विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिलों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की है. यह अभियान 14 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरे राज्य में चलाई जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक जन जागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार की योजनाओं एवं भाजपा के नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. राकेश तिवारी ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां होते हुए जमशेदपुर पहुंचने पर कांग्रेस के सभी सम्मानित नेताओं, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, मंत्री, पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता, सभी प्रकोष्ठ के नेता-कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उपस्थित होकर इस जन जागरण अभियान के रूप को भव्य बनाएं सफल बनाएं ताकि आम जनता जागे और इस केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का खुलकर आम जनता विरोध करें.














