• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-thursday-3rd-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 3 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-thursday-3rd-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 3 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है। जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने अरमानों को पूरा करने में कर सकते हैं। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन रहेगा। शारीरिक व मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग लाभदायक साबित होंगे। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

वृष राशि
आज बिन बुलाया कोई मेहमान घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की भाग्य की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज या खबर दे सकता है। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

मिथुन राशि
लाभ लेने के लिए बुजुर्गो का आशीर्वाद काफी आवश्यक है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए हिम्मत और समझ दोनों ही होंगे। यात्रा के अवसरों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तय शुदा बजट से दूर न जाएं। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त, सहयोगी स्वभाव के हैं। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को दिशा देगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है।

सिंह राशि
आज गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके जमीन जायदाद के मामले में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आपका ज्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।

कन्या राशि
आज आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। हालात को वश में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है।कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे।

तुला राशि
आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी भी होगी। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर काबू रखें। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे।

वृश्चिक राशि
आज आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आज आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके कैरियर में मददगार साबित होंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़ भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

धनु राशि
जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं। उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। आपको जरूरत है तो बस अपने आंख-कान खुले रखने की। आज अनुभवी लोगों से मिलकर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बुजुर्ग आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है।

मकर राशि
काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिए गए काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी।

कुंभ राशि
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग दुग्ध के कारोबार से जुड़े हैं। उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। ऐसे काम करें जिनसे आपको प्रसन्नता मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। साझीदार से संवाद बनाए रखना बहुत कठिन सिद्ध होगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

मीन राशि
बड़े ब्यपारियों के साथ पार्टनरशिप का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। किसी हसीन यादों के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताजा करना न भूलें। मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है।आज जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर बहस होने की आशंका है। आज आपकी बेवजह पैसे खर्च करने की आदतों पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

October 2, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026

September 30, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026

September 28, 2026
Next Post

tata-sons-dedicate-tata-steel-new-historical-project-टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में एकीकृत सिंटर प्लांट ऑपरेशन सेंटर को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया समर्पित, भारत के किसी भी स्टील प्लांट में यह पहला प्रयास, सोलर पावर प्रोजेक्ट की भी की शुरुआत, जाने क्या है यह नया प्रोजेक्ट और क्या आयेगा इससे बदलाव

tata-founders-day-टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के बटन दबाते ही परिलोक में तब्दील हुआ जुबिली पार्क, जमशेदपुर के कई हिस्सो में लाइटिंग की व्यवस्था, जानें कब तक रहेगा यह लाइटिंग, आम जनता को पार्क में जाने की इजाजत नहीं, www.sharpbharat.com आपको ड्रोन के जरिये दिखायेगा कैसा है लाइटिंग, देखिये-sharp-bharat-special-video-shoot

tata-steel-new-gift-to-jamshedpur-जमशेदपुर को टाटा स्टील का तोहफा, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कदमा-सोनारी लिंक रोड के नये अवतार को किया समर्पित, साथ रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, देखिये-video-कैसे किया स्वास्थ्य मंत्री ने चेयरमैन चंद्रशेखरन का अभिवादन, स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा-देखिये-video, चंद्रशेखरन ने गाड़ी छोड़कर पैदल चलकर देखी व्यवस्था, लोगों का जीता दिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

jamshedpur bjp pays homage : जमशेदपुर भाजपा ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News