• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-friday-8th-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 8 दिसंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-friday-8th-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 8 दिसंबर 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज परिवार के कुछ सदस्य अपने नकारात्मक स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं, लेकिन अपना धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो हालात अनियंत्रित हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पायेंगें। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

वृष राशि
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लायेंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनंद ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाकी सभी गीतों को भुलवा देगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत खुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत आनंद करने वाले हैं।

मिथुन राशि
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफी मुश्किल में पड़ सकते हैं। विशेष तौर पर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्नता देने का हर प्रयास करेगा। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। नयी परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पायेंगे जो आपको संतुष्टि दे। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं, लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आयेंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

कर्क राशि
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आप जीवन में पैसे की महत्ता को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की महत्व समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर कंट्रोल रखिए। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

सिंह राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की जरूरत है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त अवसर हैं आज आपके पास।

कन्या राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं उजागर करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा।

तुला राशि
बहुत अधिक खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। शाम को रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी आपको व्यस्त रखेगी। हर रोज प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। लम्बे वक्त से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की आवश्यकता है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी। इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता हे।

वृश्चिक राशि
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलायेगी। गर्लफ्रेंर्ण्ड/बॉयफ्रेंण्ड से धोखा मिल सकता है। अपने उद्देश्यों की ओर शांति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

धनु राशि
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

मकर राशि
स्वयं को परिष्कृत करने की कोशिश कई प्रकार से अपना असर दिखायेंगी। आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। होशियारी से निवेश करें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफी समझदारी की बातें करता नजर आ सकता है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पायेगा। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

कुंभ राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें, विशेष तौर पर किसी जलसे या पार्टी में क्योंकि ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लायेगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके कैरियर में मददगार साबित होंगे। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत प्रभाव डाल सकता है।

मीन राशि
अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएं और परिवार के साथ कुछ पल बिताएं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में बढ़ोतरी आपके लिए बचत को और अधिक मुश्किल बना देगा। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत लाभ होगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखायेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Next Post
jamshedpur crime : मानगो में अपराधियों ने चलायी गोलियां, टाइगर मोबाइल का जवान समेत दो लोग घायल, एक हमलावर पकड़ाया

jamshedpur crime : मानगो में अपराधियों ने चलायी गोलियां, टाइगर मोबाइल का जवान समेत दो लोग घायल, एक हमलावर पकड़ाया

jamshedpur mango firing cctv footage : मानगो में हुई फायरिंग की घटना में मिला सीसीटीवी फुटेज, देखिये – video, कैसे अपराधियों ने सरेआम दौड़ाकर गोलियां मारी, पुलिस पर भी कर दी फायरिंग, देखिये – video, देखिये live shootout@mango

jamshedpur mango firing cctv footage : मानगो में हुई फायरिंग की घटना में मिला सीसीटीवी फुटेज, देखिये - video, कैसे अपराधियों ने सरेआम दौड़ाकर गोलियां मारी, पुलिस पर भी कर दी फायरिंग, देखिये - video, देखिये live shootout@mango

jamshedpur mango shootout : मानगो में हुए शूटआउट में घायल पुलिस जवान की भी हुई मौत, दो लोगों की मौत के बाद जमशेदपुर एसएसपी पर अपराधियों का नेटवर्क तोड़ने की चुनौती, देखिये – video, कैसे पुलिस जवान को लगी थी गोली, देखिये – video

jamshedpur mango shootout : मानगो में हुए शूटआउट में घायल पुलिस जवान की भी हुई मौत, दो लोगों की मौत के बाद जमशेदपुर एसएसपी पर अपराधियों का नेटवर्क तोड़ने की चुनौती, देखिये - video, कैसे पुलिस जवान को लगी थी गोली, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News