• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-monday-11th-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 11 दिसंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-monday-11th-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 11 दिसंबर 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है, लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जायेंगी। भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।

वृष राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जायेंगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को खराब कर सकते हैं। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। स्वयं तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं

मिथुन राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। छात्रों के लिए बहुत अच्छा दिन है। वे परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इस सफलता को सिर पर न चढ़ने दें और इससे प्रेरणा लेकर ज्यादा कड़ी मेहनत के लिए कमर कसें। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह स्वयं को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

कर्क राशि
आज आपको आराम करने और करीबी मित्रों व परिवार के साथ प्रसन्नता के कुछ पल बिताने की आवश्यकता है। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें, क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत लाभ होगा। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जायेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। प्यार की भावना अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर खुशी से चौंक जायेंगे।

कन्या राशि
स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आयेगी। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है। इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएं। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की जिंदगी में आपकी कितनी महत्व है।

तुला राशि
सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की सूची में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आपको अपनी ओर से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की आवश्यकता है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का अवसर मिल सकता है। आपको सफलता पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। आपका जीवनसाथी प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि
आज सेहत बढ़िया रहेगी। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। संभव है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके अनुसार काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीका बदलकर पहल करें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

धनु राशि
अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें, यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या लाभ? आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। दोस्त आपके निजी जीवन में आवश्यकता से अधिक हस्तक्षेप करेंगे। कोई आपको दिल से सराहेगा। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी ओर खींचेगा। काफी वक्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शांत दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो, सिर्फ प्यार हो।

मकर राशि
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और प्रसन्नचित रहेगी। आज के इस शानदार दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें छू मंतर हो जायेंगी। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।

कुंभ राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। पैसा अचानक आपके पास आयेगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। कैरियर में तरक्की के लिए नयी क्षमताएं विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

मीन राशि
अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी मित्रों और परिवार के साथ समय ब्यतीत करें। बाहरी चीजों का अब कोई खास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप खुद को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 30th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 30th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 30 अगस्त 2026

August 30, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Next Post
jamshedpur jail death : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत, मेडिकल बोर्ड करेगी जांच

jamshedpur jail death : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत, मेडिकल बोर्ड करेगी जांच

jamshedpur income tax dgci big action : आयकर विभाग और डीजीसीआइ ने जमशेदपुर के कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 200 करोड़ से अधिक का दुबई समेत अन्य देशों में किया था काला धन को ट्रांस्फर

jamshedpur income tax dgci big action : आयकर विभाग और डीजीसीआइ ने जमशेदपुर के कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 200 करोड़ से अधिक का दुबई समेत अन्य देशों में किया था काला धन को ट्रांस्फर

jamshedpur border area firing : पारडीह काली मंदिर के पास अपराधियों ने युवक पर चलायी गोली, सनसनी, देखिये – video

jamshedpur border area firing : पारडीह काली मंदिर के पास अपराधियों ने युवक पर चलायी गोली, सनसनी, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News