मेष राशि
आज अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में, अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। शाम का ज्यादातर समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे।
वृष राशि
अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और च चॉकलेट वगैरह दें। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है।
यह भी पढ़ें: Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026
मिथुन राशि
आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मजबूत और स्पष्टवादी बनें तथा फैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको धोखा दे सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
कर्क राशि
माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने करीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक्त अपने आंख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई अहम बात या विचार लग जाए। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। जो काफी दौड़-भाग भरा होगा। लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी साबित होगा।
सिंह राशि
अपना आत्मविश्वास न खोएं, खास तौर पर मुश्किल हालात में। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे। जिस पर आप आंखें बंद करके भरोसा कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है।
कन्या राशि
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफी मुश्किल में पड़ सकते हैं। खास तौर पर अपने गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। आज आपका मन खुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे खर्च करने का आनंद लेंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल सकता है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा।
तुला राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की गलती न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है। जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी, लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज प्यार की मदहोशी में हकीकत और फंसाना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा।
वृश्चिक राशि
परिवार के इलाज से जुड़े खर्चों में इजाफे को नकारा नहीं जा सकता है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। रोमांटिक मुलाकात आपकी खुशी में तड़के का काम करेगी। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।
धनु राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते।
मकर राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की गलती न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं होंगी। जीवन साथी से सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।
कुंभ राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनस्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं, लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं। किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आप की अत्याधिक मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।
मीन राशि
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। ऐसे काम करें। जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।











