बहरागोड़ा: बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति और मैत्री संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में क्षेत्र के स्वयंसेवकों, सीएचसी कर्मी एवं मैत्री संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया.आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है. रक्तदान करने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया. (नीचे भी पढे)
इस दौरान आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकती है, इसलिए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए.
शिविर के सफल आयोजन में समिति और मैत्री संगठन के सदस्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया. इस मौके पर दुर्गा उरांव, देवाशीष साहू, पंकज कुमार महतो, चिन्मय गिरी, दिनेश घोष, मृणमय भोल, बापी साहू, प्रियांशु बेरा, जगन्नाथ नायक, देवा कुमार, विकास सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.












