जमशेदपुर : झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के अध्यक्ष आरके अग्रवाल एवं महासचिव अनिल मोदी ने चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष एवं कोल्हान के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि श्री दरिपा का निधन सामाजिक, धार्मिक एवं गौसेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. वे एक अनुभवी विधिवेत्ता होने के साथ-साथ गौसेवा के प्रति समर्पित, संवेदनशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे. चाईबासा गौशाला के माध्यम से गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनके निधन से गौसेवा के क्षेत्र ने एक समर्पित सेवाभावी व्यक्तित्व तथा समाज ने एक मार्गदर्शक खो दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है एवं ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई है.












