
जमशेदपुर : साल का पहला दिन यानि जश्न मनाने का दिन. मगर जमशेदपुर पुलिस ने आज के दिन शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करनेवालों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा. वैसे पुलिस का डंडा शराब पीकर हुड़दंग करनेवालों और बेतरतीब तरीके से ड्राईव करनेवालों पर जमकर बरसा. खासकर शहर के पिकनिक स्पॉट ओं के पास हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने जमकर डंडे चटकाए. वहीं पुलिस ने सैलानियों के हर सुख-सुविधा का भी ख्याल रखा. जहां अपनों से बिछड़े छोटे छोटे बच्चों को पुलिस ने सही सलामत उनके माता-पिता तक पहुंचाने का भी काम किया. आपको बता दें कि जमशेदपुर पुलिस ने पूर्व में ही शांतिपूर्ण तरीके से पिकनिक स्थलों पर पिकनिक मनाने की अपील की थी. साथ ही चेतावनी भी दिया था कि हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. यही कारण है कि जमशेदपुर पुलिस ने अपनी तैयारियों के अनुरूप हुड़दंगियों पर जमकर डंडे बरसाए.

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने खुद सड़क पर उतरे सिटी एसपी
नए साल के जश्न में लोग ट्रैफिक नियम की अनदेखी करते नजर आए। ऐसे में जिले के सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने उतरे। जुबली पार्क के गए नंबर एक और दो के पास सैलानियों ने अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर दिए जिससे सड़क पर काफी डर तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि थोड़ी देर बाद साकची ट्रैफिक थाना की क्रेन से सड़क पर खड़ी सभी वाहनों को टोचन कर थाना ले जाया गया।







