
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती दिनकर पथ निवासी अर्चना सिंह ने अपने ही देवर राकेश कुमार सिंह पर छेड़खानी और जान से मारने की नियत से गोली चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में अर्चना सिंह ने पुलिस को बताया है कि देवर राकेश कुमार सिंह उन पर गलत नियत रखता था। मंगलवार की शाम को भी वह गलत नियत से घर पर गुस्सा और छेड़खानी करने लगा इसका विरोध करने पर उसने पिस्टल निकाली और गोली चला दी। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। साथ ही राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने राजेश के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शिकायत के बाद जब उन्होंने जांच की तो मामला संपत्ति विवाद का पाया। उन्होंने बताया कि राजेश आर्मी से रिटायर्ड है। राजेश के भाई बृजेश सिंह से संपत्ति विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को भी दोनों के बीच संपत्ति को लेकर समझौता होना था। समझाता नहीं होने पर राजेश ने पिस्टल निकाली और गोली चला दी फिलहाल राजेश को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।








