
चाईबासा : सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांच प्रखंड सदर, टोन्टो, झींकपानी और हाटगम्हरिया के एकीकृत पारा शिक्षक संघ ने हेमंत सरकार बनने और विधायक दीपक बिरुवा की जीत पर खुशी जतायी है, साथ ही रविवार को सरनाडीह में अभिनंदन किया। संघ ने विधायक श्री बिरुवा को फूलमाला व बुके भेंट कर जीत की बधाई दी। संघ के शैलेश सुंडी ने कहा कि भाजपा सरकार से पारा शिक्षक परेशान थे। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने से सभी पारा शिक्षकों में हर्ष है और भविष्य के प्रति नयी आशा भी जगी है। संघ ने विधायक दीपक बिरुवा से पारा शिक्षकों को उनकी सेवा के बदले वाजिब हक दिलाने की मांग की। विधायक श्री बिरुवा ने भी पारा शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि पारा शिक्षकों को उनका हक मिलेगा। संघ प्रतिनिधिमंडल में सदर के विजय प्रताप, रंजीत सिंह, टोन्टो से चोकरो हेस्सा, शंकर सिंकू, हिमांशु सिंकू, झींकपानी से नीलु गोप, सिद्धेश्वर सवैंया, वरुण ठाकुर, हाटगम्हरिया से चंद्रेश्वर बिरुवा, नारद कुमार, खूंटपानी प्रखंड से मोहन बोयपाई, सुरेश बोयपाई, सूरज बोयपाई समेत अन्य शामिल थे।








