
चाकुलिया : गुड़ाबांदा प्रखंड और चाकुलिया प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने रविवार को विधायक समीर महंती के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित विधायक समीर महंती को जीत की बधाई दी और दो सूत्री मांग पत्र सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की. ज्ञापन में जेएसपीएल ऑडिट बंद करने और मनरेगा कर्मियों के स्थायीकरण की मांग की गयी है. इस दौरान विधायक श्री महंती ने मनरेगा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि वह उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा कर समाधान का यथासंभव प्रयास करेंगे. इस अवसर पर गौतम दास, राजा बारिक, लखन मांडी, मनरेगा कर्मी भीम बेरा, चिन्मय गिरि, हीरालाल बेरा, पूर्णेन्दु घोष, नारायण बेरा, देवी प्रसाद घोष, श्याम मंडल, दीपक बेरा, लक्ष्मीकांत बेरा, विजय पाल, मधुसूदन महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








