
जमशेदपुर : एनआरसी औऱ सीएए को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने- सामने हैं. उधर एनआरसी पर सत्ता पक्ष के लोग सफाई देते नजर आ रहे हैं. वैसे विश्व हिंदू परिषद ने जमशेदपुर में एनआरसी के पक्ष में एक जनसभा का आयोजन किया. जहां इस सभा में उपस्थित लोगों को एनआरसी सीएए और एनपीआर के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है, वैसे लोगों के लिए है जो शरणार्थी बनकर यहां आए थे मगर आज तक उन्हें नागरिकता नहीं मिली. साथ ही विश्व हिंदू परिषद को रैली का आदेश नहीं दिए जाने पर विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने राज्य सरकार को भी आड़े हाथ लिया औऱ कहा कि सत्ता परिवर्तन के साथ साथ प्रजातंत्र भी तो कहीं खत्म नहीं हो गया. वैसे अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जवाब मांगने की बातें कहीं. उनका सीधे तौर पर कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से हमने रैली का आदेश मांगा था लेकिन प्रशासन ने आदेश नहीं दिया. हालांकि इस दौरान काफी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के साथ एनआरसी के समर्थक एकत्रित हुए.






