
सरायकेला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज सरायकेला पहुंचे. जहां सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 132 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जहां अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलकर अच्छा इंसान बनने की अपील की. वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन विधेयक पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल के तहत पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात है न कि किसी के नागरिकता छिनने की. मगर विपक्षी दल इस मामले का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए लोगों में भ्रम फैला रही है, मगर देश की जनता काफी समझदार है.







