
जमशेदपुर : बागबेड़ा पंचायत क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर रविवार को दुखनी सोरेन के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को पंचायत समिति तक पहुंचाना था। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली जैसे समस्याओं से पंचायत समिति को अवगत कराया गया। रैली में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पंचायत समिति का ध्यान समस्याओं की ओर आए इसके लिए नारे भी लगाए। दुखनी सोरेन ने बताया कि बागबेड़ा पंचायत क्षेत्र में पुलिया की स्थिति जर्जर है जिसे समिति द्वारा ठीक कराया जाए साथ ही उसका चौड़ीकरण भी कराया जाए इसके अलावा क्षेत्र में पड़ने वाले मैदानों को खेलकूद और पहले लायक बनाया जाए वही सड़कों की स्थिति भी देनी है उसे भी ठीक कराया जाए।








