लातेहार : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर कार्तिक जी समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से व निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह जानकारी लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने प्रेस वार्ता कर दी। प्रशांत आनंद ने बताया कि उग्रवादी संगठन टीएसपीपी के उग्रवादी बालूमाथ प्र लावालौंग थाना क्षेत्र में घूमते दिखे है। ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना मिलने पर लातेहार के अपर पुलिस अधीक्षक विपुल पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह, बालूमाथ थाना प्रभारी, हेरहंज थाना प्रभारी, झारखंड जैगुआर के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल कंडुलिया और सशस्त्र जिला बल द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान तितिर महुआ बलुभांग में बल को कुछ हथियार बंद दस्ता दिखा जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने कार्तिक जी का ठिकाना बताया। पुलिस ने छापेमारी कर कार्तिक जी उर्फ विजय गुंझा को चार। सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखा हुआ हथियार बरामद किया। पुलिस ने 10 अदद, 2 कार बाइन, एक 303 बोर का पुलिस रायफल,1 सेमी ऑटोमेटिक रायफल, 6 रायफल, 423 गोलियां बरामद की है। वहीं पकड़ाए उग्रवादियों में सब जोनल कमांडर कार्तिक जी, जागेश्वर गंझू, रंजीत गंझु, पप्पू गांझू, और रुप्पाल गांझु शामिल है।







