लोहरदगा : स्थानीय जय श्रीराम समिति ने पवित्र धर्मस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की कड़ी निंदा की है। गुरुद्वारे पर हुए हमले से आहत जय श्री राम समिति ने इस साल मकर सक्रांति पर होनेवाले कार्यक्रम को नहीं मनाने का निर्णय लिया है। गौरतलब हो कि हर साल जय श्री राम समिति मकर संक्रांति पर कार्यक्रम का आयोजन कर चूड़ा तिलकुट बांटने का कार्य करती आयी है। ज्ञात हो कि गुरु नानक जी की जन्मस्थली माने जाने वाले पाकिस्तान में कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारे में सैकड़ों सिख समाज के लोग मौजूद थे और चारों तरफ से हथियार बंद लोग गुरुद्वारे में पत्थरबाजी किए ननकाना साहिब से सभी सिखों को भागने और इस पवित्र शहर का नाम बदलने की धमकी दी गई। इस तरह से पाकिस्तान में अल्पसंख्यको के पवित्र धर्म स्थलों पर धमकी एवं पत्थरबाजी की घटना से पूरा हिंदू समाज आहत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जय श्रीराम समिति ने सिखों की जानमाल की रक्षा एवं पवित्र धर्मस्थल गुरुद्वारा की सुरक्षा हेतु पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सुषमा सिंह, अनिल गुप्ता, संचालन समिति सदस्य ओम महतो, चन्दन साहू ,सतीश उराँव, गुड्डू साहू, राहुल कुमार, सुनील टोप्पो ,अभिषेक कुमार, दीपक साहु ,नितेश जैसवाल, कपिन्दर महतो, हेमन्त वर्मा, रंजीत यादव ,शीला साहू, समेला भगत, मीना बाखला, बिंदिया देवी, प्रभा देवी, इंदिरा प्रधान, मंजू सिंह, भारती देवी, विक्की कसेरा, राज महतो, मिथुन महतो , गौतम देव्, निलमणी देवी, अनीता देवी, गीता देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




