
जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित प्रदीप मिश्र चौक पर प्रदीप मिश्र की 59वीं जयंती मनायी गयी. इस दौरान कांग्रेस पार्टी और प्रदीप मिश्र वेलफेयर सोशल वेलफेयर सोसायटी ने संयुक्त रूप से प्रदीप मिश्रा के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता राम बाबू तिवारी उपस्थित थे. स्वागत भाषण अशुतोष सिंह ने किया. स्व प्रदीप मिश्र के बड़े भाई परमात्मनंद मिश्र ने बताया कि प्रदीप मिश्र शिक्षा को लेकर सभी को जागरूक करते थे. शिक्षा के प्रति उनके अंदर प्रेम की भावना थी. संस्था द्वारा सभी के अंदर शिक्षा को बढावा देने का काम किया जाता है. इस अवसर पर जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खां, अशुतोष सिंह, परमात्मानंद मिश्र के अलावा अनेक लोग उपस्थित थे.








