
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के पांचमाइल टोला निवासी वृद्ध महिला लखी गोप के फूस के घर में बीती रात आग लगने से घर समेत सारा समान जलकर राख हो गया. घर जल जाने से दो वृद्धा लखी गोप और प्रमिला गोप खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. सूचना पाकर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा पीड़ित परिवार से मिले और कंबल देने के साथ ही आर्थिक सहयोग किया. श्री हांसदा ने दूरभाष पर बीडीओ लेखराज नाग से बात कर परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने और पीएम आवास देने की मांग की. मौके पर राम मुर्मू, वृहस्पति गोप, रूपेन मांडी, मनसाराम गोप, अजित गोप समेत अन्य उपस्थित थे.








