
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा मोड़ पर मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के क्रम में लियालबिंदा गांव स्थित विद्यालय के पारा शिक्षक भवानी बेरा सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घायल पारा शिक्षक को उपचार कराने के लिए बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार पारा शिक्षक अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक सवारी गाड़ी की चपेट में आ गये, जिससे उनकी एक पैर टूट गया है.







