
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सभी लेम्पस परिसर में मंगलवार से धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोला गया है. चाकुलिया लेम्पस प्रभारी जन सेवक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी लेम्पस में धान क्रय केन्द्र खोला गया है. किसान धान क्रय केन्द्र में आकर सरकारी दर पर धान बेचकर लाभान्वित हों. कहा कि केन्द्र पर प्रति क्लिंटन 2000 रुपये की दर पर किसानों से धान क्रय किया जाएगा.







