सरायकेला : जिला के कुकड़ू प्रखंड की जल सहियाओं ने मंगलवार को कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ गिरिजा शंकर महतो के माध्यम से सरायकेला जिला के डीसी के नाम एक मांग पत्र सौपा. वही जल सहियाओं ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रत्येक शौचालय के लिए मिलने वाला 75 रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान मकर पर्व से पहले किए जाने की मांग की है. आपको बता दें कि जल सहिया पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है, जबकि जल सहिया मात्र एक हजार रुपये मानदेय पर कार्य करती है.







