
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर में स्थित लैंपस में धान क्रय केंद्र खुला. धान क्रय केंद्र का उद्घाटन घाटशिला प्रमुख हीरामणि मुर्मू ने फीता काट कर किया. ज्ञातव्य हो कि धान का क्रय मूल्य 1815 रुपए प्रति क्विंटल है, जिसमें बोनस 185 रुपया जोड़कर कुल 2000 रुपये प्रति क्विंटल होगा. जिसकी राशि धान बिक्री करने वाले निबंधित किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से हस्थानांतरित की जाएगी. नये किसान अपना निबंधन लैम्पस से फॉर्म प्राप्त कर कर सकते हैं. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास, अंचलाधिकारी रिंकू कुमार, दोनों जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार एवं देवयानी मुर्मू सहित पंचायत समिति गोपेश्वर राय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष और जनसेवक आसाराम महतो ,देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य उपस्थित थे.








