
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के बेंग गांव में बुधवार की सुबह ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 25 डी 1029 अनियंत्रित होकर गांव निवासी पोलटू राणा के घर की दीवार पर पलट गया. घर की दीवार पर ट्रक पलटने से परिवार के सभी सदस्य बाल बाल बचे, वहीं घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. पोलटू राणा ने बताया कि इस दुर्घटना में उनकी बाईक, टीबी और घर के अन्य समान बर्बाद हो गया है. इस घटना में उनके पुत्र को हल्की चोट पहुंची है. घर की दीवार पर ट्रक पलटने के बाद घर के सभी सदस्य घर की खिड़की से किसी तरह बाहर निकल पाये हैं. घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी घटना स्थल से फरार हो गये हैं. घटना की सुचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.







